Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने मूंग उपार्जन के भुगतान एवं उर्वरक, बीज उपलब्धता की समीक्षा की

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा।
कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के भुगतान की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में हरदा जिले में उर्वरक और बीज की उपलब्धता की भी समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के अन्तर्गत भुगतान योग्य राशि 844.46 करोड़ के विरूद्ध 678.92 करोड़ का सफल भुगतान हो चुका है एवं 72.38 करोड़ का भुगतान संबंधित किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक ना होने के कारण असफल हुआ है।  कलेक्टर श्री सिंह ने शेष रहे किसानों के भुगतान की कार्यवाही शीघ्रता से कराने के निर्देश जिला विपणन अधिकारी को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने रबी मौसम में उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता की भी समीक्षा की।

53 Views
What do you think?

Leave a Reply