Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

सौरभ धनगर मित्र मंडल ने जीता प्रथम पुरस्कार

1 min read
Text Size:


-जन्माष्टमी पर हुई दही हांडी, मटकी फोड़ प्रतियोगिता
अनोखा तीर, हरदा।
अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना  द्वारा प्रति वर्षानुसार अन्नापुरा टांक चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना द्वारा पुरस्कार स्वरूप शिल्ड एवं प्रमाण पत्र भेंट किया गए। जिसमें  प्रथम पुरस्कार सौरभ धनगर मित्र मंडल खेड़ीपुरा एवं द्वितीय पुरस्कार फाइव स्टार गु्रप को भेंट किया गया। इस आयोजन में उपस्थित संगठन के जिला कार्यकारिणी के सदस्य उदित पटेल, विरेन्द्र गुर्जर, करण सिंह चौहान, नितेश प्रजापति, पवन पाल, सत्यनारायण मंदिर समिति के पुजारी प्रवीण व्यास मौजूद रहें और विजेताओं को पुरस्कार भेंट किए ।

259 Views
What do you think?

Leave a Reply