Skip to content
Sunday, 11 October 2026
सीहोर

शेर व तेंदूओं को रखने पर्याप्त जगह, लेकिन जिस पर धरा टिकी उस गौ माता के लिए सरकार के पास नहीं कोई स्थान – विक्रम मस्ताल

3 min read
Text Size:

 

भाजपा के राज में नहीं बेटियां सुरक्षित – पचास दिन बीतने के बाद भी नहीं हुई अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति 

गजेंद्र खंडेलवाल (सोनू) भैरूंदा। बुदनी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि संपूर्ण मप्र में गौ माता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। बावजूद इसके भी सरकार ने इनके सरंक्षण व संर्वधन के लिए कोई प्रयास नहीं किये है। आज रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुदनी विधानसभा के बुदनी, रेहटी व भैरूंदा में दो दिवसीय दौरा चल रहा है। लेकिन उनके आने पर प्रशासन सक्रिय होता हैं और हजारों की तादात में सडक़ो पर विचरण करने वाली गौ माता सडक़ से गायब हो जाती है। एक तरह से यह जादू हो जाता है। इस मामले में कांगे्रस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री से दो सवाल किये है। पहले सवाल में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि आज आपके भैरूंदा दौरे के दौरान सडक़ो पर जो गौ माता हजारों की तादात में रहती हैं आज ना जाने कहां गुम हो जाएगी,ऐसा लगता हैं कि जादू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार के पास बाघों, चीतों को सरंक्षण देने के लिए तो जगह हैं, लेकिन यह धरती यह धरा जिस गौ माता पर टिकी हैं उसके लिए आपके पास पर्याप्त स्थान क्यों नहीं है। अब गौ माता के जंगलो में जाने पर भी रोक लगा दी है। जिस तरह से बुदनी विधानसभा में रातापानी अभ्यारण को टाइजर रिजर्व बनाया जा रहा हैं क्या उसी तरह यहां के जंगलो में विशाल गौ अभ्यारण क्यों नहीं बनाया जा सकता। दूसरे सवाल में उन्होंने कहा कि स्कूल खुले पचास दिन बीत चुके है, लेकिन भारत का भविष्य आपके भांजे भांजी अब तक स्कूल में अपने गुरु रूपी अतिथि शिक्षकों का इंतजार कर रहे है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी हैं कि बच्चों को अभी तक पढ़ाने के लिए शिक्षकों की व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है। यदि ऐसी ही स्थिति रही तो मप्र में शिक्षा का स्तर कैस सुधर सकेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने सबसे बड़ा सवाल करते हुए कहा कि आजादी के ७८ बंसत बीत चुके है, लेकिन आज भी देश की बेटियां अपने ही गांव में सुरक्षित नहीं है। यदि ऐसा ही हाल रहता हैं तो केंद्रीय मंत्री अपने भांजे भांजी का दिखावा बंद करे। यदि आम जन की इन गंभीर समस्याओं का निदान नहीं होता हैं तो कांगे्रस आपके इस दौरे का विरोध करती है।

आज किसान तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी विधानसभा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को बुदनी व रेहटी में आयोजित तिरंगा यात्रा व संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हो चुके है। आज रविवार को वह दोपहर डेढ़ बजे महक वाटिका गार्डन के पास से निकलने वाली किसान तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। इस यात्रा में लगभग डेढ़ हजार से भी अधिक दोपहिया वाहन मौजूद रहेंगे। नगर के विभिन्न मागो से यह यात्रा निकलेगी। दोपहर ढाई बजे बस स्टेंड पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विभिन्न निर्माण व विकास कार्यो का शिलान्यास करने के बाद जन संवाद सभा को संबोंधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर ही वहीं लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे। दोपहर साढ़े चार बजे सीएम राइज स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करने के बाद सीएम राइज स्कूल की बसों का लोकापर्ण करेंगे।

330 Views
What do you think?

Leave a Reply