Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

जनसुनवाई में कलेक्‍टर डॉ. सिंह ने सुनी आवेदकों की समस्‍याएं

2 min read
Text Size:

गुना:-मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई कक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। आज जिला स्‍तर पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान राजस्‍व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्‍वास्‍थ्‍य, बैंक, पुलिस सहित विभिन्‍न विभागों के 284 आवेदन प्राप्त हुए। जिन पर कलेक्‍टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर महेश बमन्हा, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पांडे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

दिव्यांग आवेदक भूरालाल मीना निवासी होल्याखेड़ी को ट्राइसाइकिल सुधरवाने प्राप्त हुई आर्थिक सहायता राशि  

आवेदक भूरालाल मीना निवासी होल्याखेड़ी, बरोद द्वारा जनसुनवाई के दौरान आवेदन दिया गया था। कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देशानुसार आवेदक को ट्राइसाइकिल सुधरवाने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी से पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।  

कलेक्टर की पहल से जनसुनवाई प्रक्रिया आवेदकों के लिये हुयी सरल  

कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह की विशेष पहल पर जनसुनवाई में आए आवेदकों के लिए नि:शुल्क आवेदन लिखने की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। कलेक्टर ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले आवेदकों को असुविधा से बचने के लिए यह व्यवस्था की गई। आवेदकों के बैठने के जनसुनवाई कक्ष के अंदर एवं बाहर बेहतर व्यवस्था की गई है। इसके साथ की कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान अनुविभाग स्तर के अधिकारियों को व्‍हीसी के माध्यम से जोड़कर उन्हें आवेदन का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गये।  

आज जिले में सभी अनुभाग स्‍तर पर भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया,  जिसमें संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विकास खण्‍ड स्‍तरीय अमले के साथ बैठकर आवेदकों से प्राप्‍त आवेदन/ शिकायत से संबंधित जनसुनवाई की गई।

266 Views
What do you think?

Leave a Reply