Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

कूदता-फांदता युवक, जूते में स्मोक क्रैकर, हाथ में टियर गैस स्प्रे। देखिए पूरा वाक़िये जब लोकसभा में हर तरफ हो गया धुआं-धुआं

1 min read
Text Size:

सदन की कार्यवाही के शून्यकाल के दौरान दोनों युवक दर्शक गैलरी से फ़्लोर पर कूद गए और सांसदों की टेबल पर चढ़कर आगे की और बढ़ने लगे, इस दौरान उनके द्वारा कुछ फेंका गया, जिससे गैस निकल रही थी ।

अचानक हुए एक घटाक्रम का सीधा प्रसारण भी लोकसभा टीवी पर हो गया, सांसदों द्वारा युवकों को पकड़ा गया ।

पकड़े गये एक युवक के पास पर सागर नाम लिखा हुआ था, वह मैसूर से सांसद प्रताप सिम्हा का गेस्ट बताया जा रहा है ।

यही वो दर्शक गैलरी है जहां से युवकों ने सदन में छलांग लगा दी, चूँकि आज संसद हमले की बरसी भी है इसलिए इस घटना ने सभी को डरा दिया ।

अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद सदन की कारवाही लोकसभा उपसभापति द्वारा स्थगित कर दी गई ।

युवकों को सांसदों द्वारा पकड़ा गया और सुरक्षा में लगे जवानों को सोप दिया गया, जिन्हें गिरफ़्तार कर के पुलिस स्टेशन ले जाया गया है ।

167 Views
What do you think?

Leave a Reply