Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का हुआ स्वागत  

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के अथक प्रयासों से शहीद इलाप सिंह उद्वहन सिंचाई योजना की स्वीकृति हुई थी। उसके अब टेंडर भी हो चुके हैं। आज भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक में पूर्व मंत्री श्री पटेल का भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा द्वारा स्वागत किया गया एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार मानते हुए धन्यवाद दिया। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि जिले के 118 गांवों में शहीद इलाप सिंह उद्वहन सिंचाई योजना का लाभ मिलेगा। जिससे इन गांवों के किसान सिंचाई कर सकेंगे। हरदा जिले की यह महत्वपूर्ण सिंचाई योजना टेंडर होने पर क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता व्याप्त है। आज भाजपा जिला कार्यालय में क्षेत्र के किसानों द्वारा पूर्व मंत्री श्री पटेल का भव्य स्वागत किया गया।

527 Views
What do you think?

Leave a Reply