Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान पर की चर्चा  

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा मंगलवार को जिला हरदा में पदस्थ नए जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह रघुवंशी का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबित भुगतानो का निराकरण करने पर भी चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश मिडिया प्रभारी आरबी सगर, संभागीय अध्यक्ष जीआर गौर, जिला अध्यक्ष पीसी पोर्ते, ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र बांके, फिरोज खान, बलराम सेंगवा, नर्मदाप्रसाद गौर, रामकृष्ण बघेल और समग्र शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष विनोद उपाध्याय उपस्थित थे।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply