Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल.. विषय पर दिया प्रशिक्षण

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा द्वारा व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल विषय पर स्व-रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स से संबंधित रोजगारपरक विषयों जैसे सही प्रारूप में रिज्यूम, सीवी बनाना, संप्रेषण कौशल, औपचारिक पहनावा, समूह चर्चा, मॉक इंटरव्यू, भाषा कौशल, कंप्यूटर स्किल्स एवं स्वॉट एनालिसिस, एप्टीट्यूड, रीजनिंग इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत ही उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले एवं डॉ. निर्मला डोंगरे के व्याख्यान सत्र के पश्चात समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रथम सत्र में महाविद्यालय की प्रचार्य डॉ.संगीता बिले द्वारा विद्यार्थियों को मेथेमेटिकल एप्टीट्यूड विषय पर व्याख्यान दिया गया। जिसके अन्तर्गत उन्होंने बैंकिंग, रेल्वे, एसएससी आदि विभिन्न विभागों में आयोजित होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित की उपयोगिता को समझाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा प्रशिक्षण के दूसरे सत्र के दौरान डॉ.निर्मला डोंगरे, सहायक प्राध्यापक के द्वारा विद्यार्थियों को संचार कौशल की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक एवं सारगर्भित जानकारी प्रदान की। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. संगीता बिले एवं प्रशासनिक अधिकारी व्हीके विछोतिया द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं महत्व के बारे बताते हुए भविष्य मे बेहतर करियर बनाने एवं इस प्रकार के उपयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने के लिए प्रेरित, प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के डॉ.राकेश परस्ते टीपीओ, डॉ.दीपिका सेठे, डॉ.दुर्गेश तेली, अमित वर्मा द्वारा किया गया।

393 Views
What do you think?

Leave a Reply