Skip to content
Sunday, 11 October 2026
भोपाल

बुधनी से रेस्क्यू कर लाए बाघ शावक की वन विहार में उपचार के दौरान मौत

2 min read
Text Size:

गणेश पांडे, भोपाल। मिडघाट रेल्वे लाईन बुधनी से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ शावक की वन विहार में उपचार के दौरान मौत हो गई। ट्रेन दुर्घटना में अत्यंत गंभीर रूप से घायल दो बाघ शावकों को 16 जुलाई को मिडघाट रेल्वे लाईन बुधनी से रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था। दोनों बाघ शावकों में से एक बाघ शावक जो कि रेस्क्यू दिनाक से ही भोजन नहीं ले रहा था। मंगलवार को प्रात: मृत्यु हो गई। उल्लेखनीय है कि दोनों बाघ शावकों का वन्यप्राणी चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सक दल द्वारा 17 जुलाई को विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण एव एक्सरे किया गया था। तदनुसार वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा विषय विशेषज्ञों से परामर्श कर सतत उपचार किया जा रहा था। दूसरे घायल बाघ शावक की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है हालाकि वह अल्प मात्रा में भोजन ले रहा है एवं उसको सतत निगरानी में रखा जाकर उपचार जारी है। परन्तु उसका भी पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा है एवं उसकी स्थिति में भी वांछित सुधार परिलक्षित नहीं हो रहा है। मृत बाघ शावक का पोस्टमार्टम डॉ.अतुल गुप्ता वन्यप्राणी चिकित्सक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, डॉ.रजत कुलकर्णी वाईल्ड लाईफ एसओएस वन विहार एवं डॉ.प्रशात देशमुख, वाईल्डलाईफ कजर्वेशन ट्रस्ट द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम उपरात मृत बाघ शावक का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वरिष्ठ अधिकारियों एव अन्य उपस्थिति उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों के समक्ष नियमानुसार दाह सरकार कर दिया गया।

199 Views
What do you think?

Leave a Reply