Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

प्रसूताओ के निधन के मामले की जाँच चल रही है, जाँच विषय विशेषज्ञ कर रहे हैं-कलेक्टर श्री कोचर आक्षेप-प्रत्याक्षेप लगाने से डॉक्टर का मनोबल नीचे गिरता है

2 min read
Text Size:

दमोह:-कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा हाल ही में दमोह में प्रसूताओं के निधन का मामला सामने आया है, उसकी जांच चल रही है, जांच विषय विशेषज्ञ कर रहे हैं। डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं, जो की सभी जानते हैं, डॉक्टर का काम मरीजों की जान को बचाना है, मरीजों की जान को बचाने के लिए दिन-रात काम करते हैं। इस तरह की जब घटनाएं होती हैं और उन पर जांच के दौरान ही आक्षेप-प्रत्याक्षेप लगते हैं, ऐसी स्थिति में डॉक्टर का मनोबल नीचे गिरता है।

             कलेक्टर श्री कोचर ने कहा प्रसूताओं के मामले में पूरी जांच चल रही है, जांच को पूरा हो जाने दीजिए, जांच के रिजल्ट आने दीजिए, हमको किसी को भी तब तक या किसी भी स्थिति में किसी प्रकार से इस तरह का माहौल बनाने का हक नहीं है, जिससे डॉक्टरो का मोरल डाउन हो और ऐसी स्थिति में डॉक्टर्स को ऑपरेशन करने में दिक्कत पैदा हो, क्योंकि जिला अस्पताल में, दूसरे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में और डिलेवरी सेंटर्स पर बहुत बड़ी तादाद में लोग जाते हैं, आम आदमी जाते हैं, गरीब व्यक्ति जाते हैं, ऐसी स्थिति में यदि डॉक्टर का मनोबल गिरता है, तो उसका सीधा प्रभाव चिकित्सा पर पड़ेगा। इसलिए मेरा आप सभी से आग्रह है, कि डॉक्टर्स का मनोबल बिल्कुल नहीं गिरना चाहिए, उनको उनका काम करने दिया जाए, वह लगातार काम कर रहे हैं, अभी भी ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन लगातार हो रहे हैं।

            उन्होंने कहा जांच प्रचलित है, इसलिए किसी प्रकार के वाद विवाद या निष्कर्ष निकालने का कोई मतलब नहीं है और किसी पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का भी कोई मतलब नहीं है। सभी को अपना काम करने दिया जाए, ताकि हम मरीजों के स्वास्थ्य और मरीजों की जान के साथ पूरा न्याय कर सकें और सभी को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकें।

250 Views
What do you think?

Leave a Reply