Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कलेक्टर श्री सिंह ने अतिवर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया

1 min read
Text Size:

हरदा:-कलेक्टर आदित्य सिंह ने रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के साथ खिरकिया क्षेत्र के ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान ग्राम पहटकला और रोलगांव में पुलिया से वर्षा के पानी के ओवरफ्लो के कारण उत्पन्न स्थिति को देखा और होमगार्ड, राजस्व तथा पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पुल पुलियों के दोनों और बेरीकेटिंग करवाई जाए और वहां पर चौकीदार तैनात किए जाएं ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। इस दौरान एसडीएम खिरकिया संजीव नागू तथा होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मयंक जैन भी मौजूद थे।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply