Skip to content
Friday, 16 October 2026
सभी

मूंग फसल की राशि शीघ्र अतिशीघ्र दिलाने की मांग

1 min read
Text Size:


-विधायक ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना को पत्र प्रेषित कर किसानों की मूंग फसल की राशि अतिशीघ्र दिलाये जाने की मांग की है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित में लेख है कि म.प्र. में किसानों की मूंग फसल की खरीदी शासन द्वारा 1 जुलाई 2024 से शुरू कर दी गई है, परन्तु किसानों को उनकी फसल की राशि आज दिनांक तक अप्राप्त है। जिसके कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि शासन के नियमानुसार फसल तुलाई से 7 दिन के अंदर राशि मिल जाना चाहिए। उन्होंने किसान हित को दृष्टिगत रखते हुए किसानों की मूंग फसल की राशि अतिशीघ्र दिलाये जाने की मांग की है।  

264 Views
What do you think?

Leave a Reply