Skip to content
Sunday, 11 October 2026
सभी

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। बुधवार शाम को ६ बजे के लगभग छिपानेर रोड स्थित डगांवा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने गोपाल पिता छोटू सिंह निवासी ग्राम रेलवा की बाईक को पीछे से टक्कर मारते हुए भाग गया। टक्कर के कारण युवक सड़क पर गिर गया। जिसके करण उसके सिर में गंभीर चोट आई है। वहां मौजूद लोगों ने युवक को जिला चिकित्साल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। वाहन दुर्घटना में कार की नंबर प्लेट गिर गई जिसमें कार का नम्बर एमपी ०४ जेडएफ ६०५३ लिखा है।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply