Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन

दो अज्ञात युवकों ने बैंक के बाहर से चुराया दो पहिया वाहन, कैमरे में कैद हुई चोरी

2 min read
Text Size:

विकास पवार, बड़वाह – नगर में दो पहिया वाहन चोरी होने का मामला आए दिन प्रकाश में आ रहा है। ऐसे वाहनों की चोरी कभी बैंक तो कभी नर्मदा घाट स्थित पार्किंग में हो रही है।हालाकी नर्मदा घाट और शहर के कुछ स्थानों पर पुलिस थाने के सीसी टीवी कैमरे लगे होने के बावजूद कई व्यक्तियों को अभी तक उनके वाहन वापस नहीं मिल सके ।उल्लेखनीय है की सुराणा नगर निवासी जयपाल सोलंकी सोमवार दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर कवर कालोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अपने निजी काम से गया था । जहा उन्होंने अपना दो पहिया वाहन क्रमांक एम पी 12 एमवी 2994 बैंक के बाहर पार्क किया था। जिसके बाद जयपाल अपना काम खत्म कर वापस वाहन के पास आया, तो उन्हे अपना वाहन मौके पर नही मिला । जिसके बाद उन्होंने बैंक के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में फुटेज देखे ।जिसमे दो अज्ञात युवक बहुत ही आसानी से उनका वाहन चुराकर ले जाते दिखाई दिए।हालाकी यह चोरी का दृश्य बैंक के लगे कैमरे में कैद हो गया। जिसके आधार पर एक युवक पहले चाबी से वाहन का लॉक खोलते नजर आ रहा है ।जिसके बाद दूसरा युवक बिना किसी डर के वाहन को ले जाता दिखाई दे रहा है । इस वाहन चोरी की घटना के बाद जयपाल ने स्थानीय थाने पर वाहन चोरी की घटना के संबंध में जानकारी देते हुए,पुलिस को कैमरे के फुटेज भी दिए ।इस मामले में पुलिस कैमरे फुटेज के आधार पर वाहन चोरों की तलाश कर रही है ।

223 Views
What do you think?

Leave a Reply