Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

सोडलपुर-टिमरनी मार्ग की हालत दयनीय

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नेशनल हाईवे सोडलपुर सेटिमरनी-हरदा मार्ग के सुधार के संबंध में  नगर परिषद टिमरनी के पार्षद सुनील दुबे ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। जिसमें श्री दुबे ने बताया कि नेशनल हाईवे स्थित सोडपुर-टिमरनी-हरदा रोड की हालत बहुत खराब हो गई है। उक्त मार्ग पर जगह-जगह गड्डे हो गए है एवं कहीं-कहीं पर रोड बैठ गई है। साथ ही जगह-जगह रोड के साईड की झाड़ियां उग आई हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। उक्त मार्ग की मरम्मत विगत कई दिनो से नहीं हो पा रही हैं। जब से इन्दौर-बैतूल नागपुर रोड बना है, तब से इस पर कोई कार्य नहीं किया गया है। पूर्व में कुछ दुर्घटना संभावित जगह पर ब्लेक स्पॉट घोषित किए गए थे, उस संबंध में आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। टिमरनी से सोडलपुर मार्ग पर तीन विद्यालय एवं एक महाविद्यालय है। जिसमे उक्त मार्ग से हजारो छात्र-छात्राएं आना जाना करते हैं, रोड खराब होने के कारण दुर्घटनाओं का भय बना रहता हैं। जिसे शीघ्र ही सुधारा जाए। सोडलपुर-टिमरनी-हरदा मार्ग का शीघ्र ही सुधार कराया जाए। जिससे कि होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके एवं आवागमन में सुविधा हो सके।

340 Views
What do you think?

Leave a Reply