Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मॉडल पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में हुआ कार्यशाला का आयोजन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर हरदा:-मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में डॉक्टर सीवी रमन विश्वविद्यालय के रामन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र, हरदा के द्वारा कंप्यूटर शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक शिक्षा के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई । जिसमें सुश्री स्वाति गुरु ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज का युग तकनीक आधारित युग है हम कम समय एवं कम श्रम के बदले अधिक से अधिक प्रभावी परिणाम चाहते हैं हमारे इस उद्देश्य को पूरा करने में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस हमारी हर क्षेत्र में मदद करता है । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी मशीन है जो बुद्धिमान है, खुद से डाटा का एनालिसिस कर सकती है, बात कर सकती है, भाषाएं बोल एवं समझ सकती है, मुश्किल सवालों के जवाब तलाशने में वह माहिर है, दिए गए काम को वह अंजाम तक पहुंचा सकती है,। यह ए आई तकनीक कंप्यूटर और सिस्टम को डिजिटल छबियां वीडियो और अन्य दृश्य से इनपुट जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाती है ।रमन क्षेत्रीय संसाधन केन्द्र के प्रबंधक उमेश शर्मा द्वारा छात्रों को व्यक्तित्व विकास एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि व्यक्तित्व का विकास मनुष्य को श्रेष्ठ कार्यों को अंजाम देने में सहायक सिद्ध होता है ।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमति प्रीति शर्मा एवं सुश्री शिल्पा चैनानी भी उपस्थित रहीं ।विद्यालय के प्राचार्य त्रिलोक शर्मा ने बच्चों को नैतिक शिक्षा की महत्ता के संबंध में विस्तार से चर्चा की ।

312 Views
What do you think?

Leave a Reply