Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

राष्ट्रीय स्तर एडवांस्ड लीडरशिप कैंप के लिए एनसीसी कैडेट् नेहा बिल्लौरे चयनित

1 min read
Text Size:
अनोखा तीर हरदा/टिमरनी:-स्थानीय शासकीय महाविद्यालय 5 एम पी गर्ल्स बटालियन नर्मदापुरम द्वारा संचालित इकाई टिमरनी की एनसीसी कैडेट् नेहा बिल्लौरे एडवांस्ड लीडरशिप कैम्प लिए राउरकेला (उड़ीसा) के लिए रवाना हुईं , एनसीसी अधिकारी डॉ दुर्गेशनंदिनी अग्रवाल ने बताया कि यह कैंप 02 जुलाई से 12 जुलाई 24  तक उड़ीसा के राउरकेला शहर में संचालित होगा । इस कैंप में भारत के विभिन्न राज्यों से  कैडेट्स आएंगे । इस तरह के कैंपों का आयोजन का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स के अंदर नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास करना होता हैं साथ ही दूसरे के राज्यों की संस्कृति , भौगोलिक एवम साहित्यिक सूचनाओं का  आदान प्रदान कर सके। यह कैम्प एडवेंचर से भरपूर रहता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे के जैन, छात्र एनसीसी अधिकारी श्री के पी नागरे एवम महाविद्यालय स्टाफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की.
210 Views
What do you think?

Leave a Reply