Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

पंच-ज अभियान अंतर्गत किया पौधरोपण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में पंच ज अभियान अंतर्गत पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस से स्वतंत्रता दिवस तक आयोजित प्रदेशव्यापी वृहण वृक्षारोपण विशेष अभियान अंतर्गत ग्राम झांझरी, में वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति केे लगभग 5 हजार पौधो का रोपण प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर गोपेश गर्ग, जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा आमजन से अपील की गई कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने का उत्तरदायित्व प्रत्येक मनुष्य का है, इसलिए हम सभी को इसका ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाना चाहिए एवं इनका पोषण करना चाहिए। कार्यक्रम में सुश्री अपर्णा लोधी जिला विधिक सहायता अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग ओपी विदारे, वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply