Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खंडवा

मामा का प्रेम प्रसंग… विवाद बढ़ा तो लट्ठ से फोड़ दिया भांजे का सिर, मौत के बाद गांव में तनाव

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा:-ग्राम पलासी में दो पक्षों में हुए विवाद में घायल 16 वर्षीय अंकित गुर्जर की इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई है। धनगांव पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। अंकित का शव बुधवार शाम गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय में बताया कि धनगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पलासी में लड़की के प्रेम प्रसंग को लेकर शंकर गुर्जर का गांव के सजातीय हेमू गुर्जर से 15 जून को विवाद हुआ था।

बताया जाता है कि शंकर गुर्जर में अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लठ्ठ और लोहे के रोड से हमला कर दिया था। इस दौरान बीच बचाव में गांव के 3 लोग घायल हो गए थे। इसमें हेमू गुर्जर का भांजा अंकित सिर में लट्ठ लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इलाज के लिए इंदौर रेफर किया था

अंकित को इंदौर उपचार के लिए रेफर किया गया था। हमले में धर्मेंद्र और एक अन्य युवक घायल हुए थे। इस मामले में धनगांव पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया था। इंदौर में उपचार के दौरान मंगलवार रात मौत हो जाने पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। धनगांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शंकर गुर्जर और उसके दो दामाद पोखर निवासी प्रवीण गुर्जर और बंझर निवासी विशाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।

हमले में अंकित की मौत होने से ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि हमले में शंकर गुर्जर की ओर से महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने पथराव भी किया था। धनगांव पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी में कोताही गई है। पुलिस को जांच कर हमले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए।

182 Views
What do you think?

Leave a Reply