Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। औद्योगिक क्षेत्र थाने के अंतर्गत आने वाले अंबे नगर में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर सोने-चांदी के आभूषण के साथ नकदी चुरा ले गए। परिवार घर पर ताला लगाकर शुक्रवार को आलोट रिश्तेदार के घर मान के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। मंगलवार सुबह लौटा तो चोरी का वारदात पता चला। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। निशा योगी ने बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ आलोट मान के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। आज सुबह घर पहुंची तो चोरी की वारदात के बारे में पता चला। चोर मेन गेट काताला तोड़कर अंदर घुसे थे। चोर सोने-चांदी के आभूषण के साथ घर में रखे 90 हजार रुपए भी चुरा ले गए।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply