Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को हरदा-सिराली मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने दो पहिया वाहन को टक्ïकर मार दी। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। सुब्रती बाई निवासी डूंगरिया ने बताया कि वह अपने पति गोरेलाल पिता फाग धुर्वे उम्र ४० वर्ष और देवर तुलसीराम पिता केवलराम उम्र ३५ वर्ष निवासी लिमडाना के साथ बाईक से हरदा आ रहा थी बाईक पति गोरेलाल धुर्वे चला रहा था। करीब ४ बजे के आसपास हरदा की ओर से आ रही एक जीप उन्हें सामने से टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर इतनी तेज थी की बाईक सवार सुब्रती बाई उछल कर रोड किनारे गिर गई, जबकी गोरेलाला और तुलसीराम दूर जाकर गिरे। तीनों को राहगीरों ने १०८ एम्बुलेंस की ममद से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गोरेलाल पिता फाग धूर्वे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तुलसीराम पिता केवलराम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। गोरेलाल का पीएम कर शव परिजन को सौप दिया गया, वही मृतक तुलसीराम की पत्नी जो कि हरदा अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी वह सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची और पति के भाई और पिता के आने तक पीएमकराने से मना कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

279 Views
What do you think?

Leave a Reply