Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

गर्मी और उमस से लोग हालाकान, बारिश का इंतजार

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गर्मी और उमस के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में कभी तेज धूप, तो कभी आसमान में बादल छाने का दौर जारी है, जिसके कारण उमस हो रही है। क्षेत्र में विगत दो दिन पूर्व कहीं-कहीं बारिश भी देखने को मिली। जिसके बाद से आसमान मेें बादलों की आंख-मिचौली के चलते दिन में उमस बड़ गई है। लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहें है। लोगों की पेरशानी बिजली विभाग ने और बड़ा दी है। मानसून पूर्व मैंटनेंस के नाम पर रोजाना शहर के अलग-अलग क्षेत्र में तीन से पांच घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चौबीस घंटे में कई बार बिजली गुल हो जाती है, बिजली नहीं रहने से लोगों की मुसिबत और बड़ने लगी है। बदलते मौसम के साथ ही संक्रमाक बिमारीयों का खतरा भी बड़ गया है। भीषण गर्मी और उमस से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बड़ गई है। बिमारियों से बचने के लिए लोगों को अपने खान-पान और रहन सहन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

किसान ताक रहे आसमान

क्षेत्र के किसानों ने मूंग की फसल काट ली और अगली फसल के लिए अपने खेत तैयार कर लिए। किसानों को अब मानसून का इंतजार है। अच्छी बारिश की उम्मीद लिए किसान आसमान की और टकटकी लगाए बैठा है। पर्याप्त बारिश हो तो वह अपने खेत में खरीफ फसल की बोवनी कर सके।

381 Views
What do you think?

Leave a Reply