अमन, चैन की दुआ में उठे हजारों हाथ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले भर में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा सोमवार को ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बकरीद पर मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईदगाह के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ ईद उल अजहा की नमाज अता की गई। हरदा की मस्जिदों और ईदगाह के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ जुटी है। नमाजियों ने मुल्क में शांति, खुशहाली और भाईचारा के लिए दुआ मांगी। सोमवार सुबह बकरीद का त्योहार अकीदत और खुलूस के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के ईदगाह सहित खिरकिया, टिमरनी, सिराली, हंडिया व रहटगांव की तमाम मस्जिदों में नमाज अता की गई। नमाज के बाद कुर्बानी कर पैगंबर हजरत इब्राहिम की सुन्नत अता की गई। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। उधर, जिला प्रशासन ने बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए एहतियात के तौर पर मस्जिदों, ईदगाह और मुस्लिम बस्तियों में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने भी मस्जिदों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सफाई के प्रबंध किए हैं। नमाज के बाद सभी मुस्लमान भाईयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाईयां दी। जिसके बाद अधिकांश मुस्लिम कब्रिस्तान की ओर रवाना हुए। जहां पहुंचकर उन्होंने अपने गुजरे हुए बुजुर्गों की मगफिरत के लिए दुआं की फातिहा पढ़ी। वहीं पुराने गिले शिकवों को भूलकर हिंदू-मुस्लिम भाईयों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के संपन्न लोगों ने अपने-अपने घरों में बकरे की कुर्बानी दी और अल्लाह को याद कर अपने परिजनों में उसका बंटवारा किया।

227 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!