अनोखा तीर, हरदा। नोएडा हॉस्टल में 14 जून से 3 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की जय महाराणा रक्तदान समूह भारत खंडवा के रक्तमित्र शैलू मंडलोई एवं हरदा टीम के संचालक रक्तमित्र परमानंद बघेल के साथ देश की अन्य राज्यो के जिलों के संगठनों के साथ समाजसेवी सम्मिलित हुए। साथ ही जय महाराणा रक्तदान समूह भारत टीम के द्वारा अखंडभारत रक्तसेवा सम्मान एवं, यूनिटी ऑफ इंडिया सम्मान पत्र फोटो फ्रेम के द्वारा संस्था को देकर सम्मानित किया सम्मानित किया। वर्ल्ड ब्लड डोनर-डे के अवसर पर सभी संगठनों के सदस्यों के द्वारा नोएडा के आसपास 1.9 किलोमीटर की वॉक आयोजित की गई। वॉक का आरंभ लेबर चौक, नोएडा से हुआ। जिसकी अध्यक्षता सुभाष मणि सिंह ने की। डाउन मेमोरी लेन नामक डॉक्यूमेंटरी प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य हर घर रक्तदाता अभियान की शुरुआत। इस सत्र में पुरुस्कार वितरण समाहरोह का भी आयोजन किया गया। सम्मिलित हुए सभी संस्थाओं एव उनके सदस्यों को जिसमें विभिन्न रक्तदाता संगठनों और व्यक्तिगत रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस सत्र में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और स्वास्थ्य प्रणाली में रक्तदान की महत्ता पर चर्चा की। इस तीन दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हेमोविजिलेंस तथा रक्तदाता निगरानी के महत्व को समझाना था। सभी प्रतिभागियों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सििगय रूप से भाग लेने और अपने योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। इस कार्यशाला ने रक्तदान के प्रति समाज में रक्तदान की जागरूकता फैलाने और इसे एक नियमित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और इसे एक नियमित प्रक्रिया बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाएं। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करें और इस महान कार्य में अपना योगदान दें।
Views Today: 2
Total Views: 286

