Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

जल गंगा संवर्धन अभियानÓ

1 min read

‘
अनोखा तीर, हरदा। जल संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 5 से 16 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियानÓ के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई व उनके गहरीकरण के निर्देश दिए हंै। इस अभियान के तहत हरदा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी गतिविधियां नियमित रूप से की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को छीपाबड़ स्थित तालाब गहरीकरण कार्य में स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर एसडीएम खिरकिया संजीव नागू, जनपद सीईओ प्रवीण इवने, स्थानीय पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस अवसर पर नागरिकों को जल संरक्षण के संबंध में शपथ दिलाई गई।
रंगोली बनाकर जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया
सिराली में रंगोली बनाकर नागरिकों को पानी का महत्व समझाया और सभी से पानी बचाने और पौधरोपण की अपील की। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के आसपास ग्राम पंचायतों द्वारा साफ-सफाई कराई गई। ग्राम नजरपुरा व नहालीकला में कूप मरम्मत कराकर सौन्दर्यीकरण कराया गया। ग्राम पंचायत जिनवानिया में नाला सफाई का कार्य भी कराया गया।

378 Views
378 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply