अनोखा तीर, हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे 33/11 केवी लाईन के मैंटनेंस का कार्य किया जाएगा। ग्वालनगर से निर्गमित 11 केवी जिला पंचायत फीडर और गुर्जर बोर्डिंग फीडर का मेंटेनेंस होने के कारण ग्वालनगर, विकास नगर, अलकापुरी, मां रेवा सिटी, श्रीनगर, श्यामनगर, जय शक्ति होम, साई आर्य कॉलोनी, पैरासिटी, मेजर जोशी, गुलाब सिटी, पाठक कॉलोनी, विष्णुपुरी, त्रिमूर्ति कॉलोनी एवं एलआईजी कॉलोनी में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।







