Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

आज से पुन: शुरु होगी जनसुनवाई

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रत्येक मंगलवार को प्रात: 11 से 1 बजे तक नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शासकीय कार्यालयों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। लोकसभा निर्वाचन के कारण लागू आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता प्रभावहीन की जा चुकी है, अत: मंगलवार 11 जून से पुन: जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रात: 11 बजे से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें।

327 Views

Leave a Reply