Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह के हारने पर पूर्व सरपंच ने कराया मुंडन, चुनाव पूर्व लगाई थी शर्त

2 min read

अनोखा तीर राजगढ़:-लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शुमार राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को करीब डेढ़ लाख मतों से पराजय झेलनी पड़ी। दिग्विजय के अपने ही गढ़ में चुनाव हारने के बाद उनके एक समर्थक पूर्व सरपंच ने अपना सिर मुंडवा लिया। दरअसल, ब्यावरा जनपद के एक पूर्व सरपंच ने शर्त लगाई थी कि यदि दिग्विजय सिंह चुनान नहीं जीते तो वह पूरे गांव के सामने अपना मुंडन करा लेंगे। चुनाव नतीजे आने के बाद पूर्व सरपंच ने अपना वादा निभाया और सिर मुंडवा लिया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।

यह लगाई थी शर्त
मामला बैलास‌ पंचायत का है। इस गांव के पूर्व सरपंच करण सिंह पंवार ने दिग्विजय सिंह के हारने पर मुंडन कराने की शर्त गांव के ही एक व्यक्ति से लगाई थी। वहीं सामने वाले व्यक्ति ने भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के जीतने का दावा करते हुए कहा था कि ऐसा न होने की सूरत में वह गांव छोड़ देगा। लेकिन मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद आए नतीजों में दिग्विजय सिंह अपना ही गढ़ बचाने में नाकाम रहे। उनकी हार के बाद पूर्व सरपंच करण ने गांववालों के सामने अपना मुंडन कराया।
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ के इस चुनाव को अपने जीवन का आखिरी चुनाव बताया है। जाहिर है, उनके साथ-साथ राजगढ़ में पार्टी का हरेक कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार में लगा रहा, लेकिन नतीजों ने उन सभी को मायूस कर दिया। दिग्विजय सिंह राजगढ़ संसदीय सीट से 33 साल बाद चुनाव मैदान में उतरे थे।
390 Views
390 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply