Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने बावड़ी गहरीकरण के लिए किया श्रमदान  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से 5 से 16 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियानÓ प्रारम्भ किया है। इस अभियान के तहत हरदा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी गतिविधियां नियमित रूप से की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को कलेक्टर आदित्य सिंह और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने हरदा शहर के उड़ा वार्ड स्थित कालू बाबा की समाधि स्थित बावड़ी की साफ-सफाई व गहरीकरण कार्य में श्रमदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे भी मौजूद थे। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह बावड़ी लगभग 500 वर्ष पुरानी है। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को बावड़ी के आसपास साफ-सफाई कराने तथा बावड़ी से कचरा व पॉलिथीन हटाकर गहरीकरण कराने के निर्देश दिए।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply