Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 8 प्रकरण दर्ज  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह पर आबकारी विभाग के दल ने सोमवार को अवैध शराब के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम के लिए कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश लाल ने बताया कि दल ने वृत हरदा के ग्राम खेडीपुरा, टंकी मोहल्ला व पीलियाखाल, वृत टिमरनी के ग्राम नयागांव, बिरजाखेड़ी, सुरजना तथा वृत खिरकिया के ग्राम झांझरी, मोरगढ़ी व चारूवा में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 47 पाव देशी शराब, & बीयर बोतल, 14 लीटर हाथ भट्टी शराब, &80 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया। मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 44840 रुपए है।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply