Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा आज से, ऑनलाइन आएंगे पेपर

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। 5वीं-8वीं में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण रहे छात्रों की पुन: परीक्षा 3 से 8 जून तक होगी। कुल 20 परीक्षा केन्द्रों पर 5वीं व 8वीं के 2298 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जन शिक्षा केंद्र स्तर पर हरदा व खिरकिया में 8-8 और टिमरनी में 4 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें 2298 छात्र-छात्राएं पूरक परीक्षाएं देंगे। इसमें पांचवीं, आठवीं में हरदा में 804, खिरकिया में 962, टिमरनी में 532 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मप्र की इस परीक्षा की खासियत यह है कि प्रदेश में पहली बार परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे, इसके लिए हर केंद्र पर प्रिंटर उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा से सिर्फ दो घंटे पहले ही प्रश्नपत्र की लिंक ओपन होगी। केंद्र पर ही प्रिंट आउट निकालकर बच्चों को दिए जाएंगे, इससे पेपर लीक होने की आशंका नहीं रहेगी।

गर्मी को देखते हुए इंतजाम रहेंगे

गर्मी की स्थिति के अनुसार सभी केंद्रों पर ठंडा पानी, ओआरएस और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा रहेंगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे लाना शिक्षक की जिम्मेदार रहेगी।

परीक्षा में 2298 विद्यार्थी होंगे शामिल

सभी केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष के मोबाइल पर प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। इन्हें डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा, इसके बाद यूनिक आईडी व पासवर्ड से पेपर डाउनलोड होंगे। यह प्रश्न पत्र परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घंटे पहले केंद्राध्यक्ष की आईडी पर दिखाई देने लगेंगे, जिन्हें परीक्षा के दो घंटे पहले प्रिंट कराकर अथवा फोटोकॉपी कराकर निर्धारित समय पर परीक्षा कक्ष में छात्रों को वितरित किए जाएंगे। केंद्रों पर राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रश्नपत्र डाउनलोड कर प्रिंट करने की व्यवस्था के तहत ऑल इन वन। पीसी व मल्टी फंक्शनल प्रिंटर पूर्व से ही उपलब्ध कराए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा ऑनलाइन अपलोड किए जाने के कारण प्रश्नपत्र आउट होने की आशंका बहुत कम रह जाएगी।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply