Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

नपा सीएमओ का भ्रष्ट आचरण

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने नगर पालिका अधिकारी पर पूर्व में कृषि मंडी को लेकर गंभीर आरोप लगाकर कलेक्टर को पत्र लिखकर की थी शिकायत। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने बताया कि हरदा की आदर्श कृषि मंडी के सफाई ठेकेदार के बाद सरकारी हॉस्पिटल के ठेकेदार का भी कचरा नपा के कर्मचारियों से सीएमओ उठावा रहे हैं। इन ठेकेदारों को हर महीने लाखों रुपए कृषि मंडी हो या सरकारी हॉस्पिटल से सफाई के नाम पर मिलता है, फिर सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा क्यों कृषि मंडी और हॉस्पिटल का कचरा नपा कर्मचारियों से क्यों उठावाते हैं। मंडी परिसर हो या सरकारी हॉस्पिटल में रोजाना सफाई करना एवं निकलने वाले कचरे को इक_ा कर ट्राली से टीचिंग ग्राउंड तक पहुंचाना ठेकेदार की जवाबदारी है, ठेकेदार नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार से सेटिंग कर कचरा नपा कर्मियों से उठवाता है। रोजाना नपा के कर्मचारी ट्रालियों में कचरा भरवाकर टीचिंग ग्राउंड पर फिंकवाया जा रहा है। जिसमें आने वाला संपूर्ण खर्चा नपा को उठाना पड़ रहा है। हॉस्पिटल का कचरा उठाने के बदले में ठेकेदार द्वारा कितनी राशि किसको दी जा रही है। इसमें कौन भ्रष्टाचार कर कौन-कौन लिप्त है, इसकी संपूर्ण जांच होना अति आवश्यक है। नगर पालिका सीएमओ पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उनके हौंसले बुलंद हैं। आए दिन शिकायत होने के बाद भी सीएमओ को किसी का डर नहीं हैं। नपा को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन जवाबदार खामोश हैं। आखिर क्या मजबूरी है जो सीएमओ पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। आखिर प्रशासन किसके दबाव काम कर रहा है

119 Views

Leave a Reply