Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

शिव मंदिर में हुआ गायत्री यज्ञ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में विश्व कल्याण हेतु चलाए जा रहे प्रज्ञा अभियान अंतर्गत गायत्री शक्ति पीठ हरदा द्वारा शिवम वाटिका स्थित शिव मंदिर में पंच कुंडीय गायत्री हवन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती किरण गौर एवं श्रीमती कुसुम गौर द्वारा विधि-विधान से गायत्री हवन संपन्न कराया। गायत्री परिवार की शोभा काशिव ने गायत्री महामंत्र की महत्ता को विस्तार से बताते हुए इससे होने वाले लाभों को बताया। गणेश प्रसाद आंजने ने गुरुदेव के 18 संकल्पों की व्याख्या करते हुए संस्कारों के विषय में समझाया। सेवा निवृत्त शिक्षक ग्यारसराम गौर द्वारा प्रज्ञागीत के माध्यम से व्यसन मुक्ति का संदेश दिया एवं उपस्थित सभी भाई-बहिनों का सफलतम कार्यक्रम हेतु आभार माना। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सियाराम गौर, प्रभुदयाल गौर, चंद्रशेखर टिकारिया, लक्ष्मीनारायण चौहान, ओमप्रकाश मोरछले, राजेश, सूर्यकांत, संतोष चौरे, जयशंकर कानवा,नवनीत लाल पटेल, महेंद्र पटेल, आर एस वर्मा, अमित, अरविंद व अन्य उपस्थित थे।

555 Views
What do you think?

Leave a Reply