Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

खिलाड़ियों को कराया योगाभ्यास

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा संचालित ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खो खो, कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबल, कराटे एवं हैंडबॉल आदि खेलों के खिलाड़ी, अनुभवी खेल प्रशिक्षकों से नियमित सुबह एवं शाम अपने अपने खेल के गुर सीख रहे। खेल कौशल में बेहतर तरीके से सुधार हो सके इस हेतु उनके आपस में मैत्रीपूर्ण मैच भी कराए जा रहे हंै। एक ही कौशल का लगातार अभ्यास करते हुए खिलाड़ी बोरियत महसूस ना करें इस हेतु आज खेल समन्वयक सलमा खान द्वारा खिलाडियों को नेहरू पार्क में ले जाया गया। खिलाड़ियों को पतंजलि योगपीठ हरदा के योग प्रशिक्षक डाक्टर श्रीमति सुभांगी अग्निहोत्री , राधेश्याम गौर के द्वारा योग अभ्यास कराए। योगाचार्य ने ताड़ासन, वृक्षा आसन, मंडुक आसान, वक्रासन, हलासन, सर्वांगासन, शीर्षाशन तितली आसन, प्राणायाम आदि आसान कराए और उनके लाभ बताए। आसन से खिलाड़ी के शरीर का विकास होगा, ऊंचाई में वृद्धि होगी, बच्चे चटपटी चीजे फास्ट फूड खाते जिसे उनके पेट में दर्द होने लगता है, कब्जियत की शिकायत हो जाती है, मंडूक आसान करने से पेट से जुड़ी सभी बीमारी दूर होगी, शुगर भी ठीक होती है। ताड़ासन करने से पैर की मांसपेशी मजबूत होगी, घुटने के दर्द दूर होंगे और बच्चों की ऊंचाई में वृद्धि, आंखों की रोशनी भी तेज होगी। ध्यान करने से चेहरे पर सुंदरता, मन शांत, मनन करने की शक्ती का विकास होता है। चिड़चिड़ापन नही होता। सर्वांगासन करने से कंधे मजबूत होंगे, हलासन से रक्त का संचार मस्तिष्क की ओर होने से दिमाग का संतुलन बनता और यादस्त मजबूत होगी। ऐसे ही कई आसन प्राणायाम के अभ्यास कराया। खिलाड़ियों को नियमित योग ध्यान करने की सलाह दी। योगाभ्यास के दौरान फुटबाल टीम के संरक्षक राजेश्वर पटेल, सुनिल वर्मा, जिला महिला फुटबाल संघ की अध्यक्ष श्रीमती हरप्रीत खनूजा एवं खिलाड़ियों के माता पिता भी उपस्थित रहे।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply