Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

पूरक परीक्षा को सफल बनाने डोर-टू-डोर दस्तक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, संवाददाता-हरदा। शासकीय शालाओं में कक्षा पांचवी एवं आठवीं की पूरक परीक्षा आयोजित करने से पहले जन शिक्षा केंद्र कन्या शाला अंतर्गत डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बच्चें परीक्षा में शामिल हो सकें। इसके लिये 17 प्राथमिक एवं 11 माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक , शिक्षक एवं जन शिक्षकों ने विशेष अभियान प्रारंभ किया। इस दौरान बच्चों के घर पहुंचकर उन्हें परीक्षा में सम्मलित होने के लिये प्रेरित किया, साथ ही उनके अभिभावकों इसके लिये पाबंद भी किया गया। जिस पर अभिभावकों ने पूर्ण अवशासन दिया है। इसी दिन देर शाम अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधान पाठक, जनशिक्षक एवं शिक्षकों की ऑनलाइन मीटिंग हुई। जनशिक्षक मुकेश शर्मा एवं नितीराज चंदेल ने बताया कि पूरक परीक्षा को लेकर विशेष अभियान के अतिरिक्त यह तय किया है कि बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने की रूपरेखा तैयार की है।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply