सुबह छाये बादल, दोपहर में हुई बारिश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, मसनगांव। सुबह से मौसम खराब होने के कारण किसानों को फसल कटाई के दौरान परेशान होना पड़ा। बादल छा जाने से बारिश की आशंका बनी हुई थी। दोपहर में हल्की बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया, पर बादलों की आवाजाही बनी रही। हल्की बारिश के बाद गर्मी और उमस ने ग्रामीणों को हलकान कर दिया। क्योंकि विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा सुबह से मेंटेनेंस के दौरान बिजली को बंद रखा गया था। इस बीच बारिश से उमस बढ़ गई। ग्रामीणों को गर्मी के कारण परेशान होना पड़ा। सुबह से बंद हुई बिजली दोपहर दो बजे करीब आई, तब कहीं राहत मिली। बारिश से फसल कटाई बंद करना पड़ीफोटो अनोखा तीर, खलिहानो में रखी हुई उपज को तिरपाल से ढाकना पड़ा। मूंग फसल के भूसे को भी पानी से बचाने के लिए ढाकना पड़ा। जिन खेतों में फसल कटी हुई पड़ी थी, उसे भी समेट कर तिरपाल से ढककर रखा गया। पिछले आठ दिनों से बार-बार मौसम खराब होने के कारण किसानों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। किसान जल्द से फसल कटाई के बाद खेतों को बखरकर बनाना चाह रहे हैं, लेकिन खराब मौसम से फसल कटाई में दिक्कत आ रही है। वहीं खेतों को तैयार करने में भी समय लग रहा है।

238 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!