Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मजदूरों से भरी पिक-अप पलटी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, रहटगांव। रविवार को गोराखाल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें महिला पुरुष एवं बच्चे घायल हो गए। घायलों को रहटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 108 की मदद से लाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत टेमरूबहार के ग्राम चंदियापुरा के मजदूर मूंग की कटाई कर घर लोट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। जिसमे तकरीबन 9 मजदूर थे जिसमें सभी को मामूली चोटे आई है। डायल 100 एवं 108 एंबुलेंस पर प्राथमिक उपचार के लिए रहटगांव ले जाया गया। पिकअप पलटने की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदोरिया अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए रहटगांव अस्पताल पहुंचाया।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply