नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, बैतूल। अपर सत्र न्यायालय, भैंसदेही, जिला-बैतूल ने 16 वर्षीय नाबालिग को भगाकर ले जाने और उसके साथ बार-बार बलात्कार करने वाले आरोपी को दोषी पाए जाने पर सख्त सजा सुनाई है। इस मामले में प्रवीण पिता बाजीलाल कास्देकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम आमदाना, थाना-मोहदा को सजा सुनाई गई है। आरोपी को धारा 366, 376(2) (एन), 376(3) भादंवि में दोषी पाया गया है। उसे धारा 366 भादंवि में 5 वर्ष का कठोर कारावास और 2000 रुपए अर्थदंड, धारा 376(2) (एन) भादंवि में 10 वर्ष का कठोर कारावास और 3000 रुपए अर्थदंड तथा धारा 376(3) भादंवि में 20 वर्ष का कठोर कारावास और 3000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का संचालन सहायक जिला अभियोजन अधिकारी भैंसदेही मनवीर सिंह ठेनुआ ने किया। श्री ठेनुआ ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता के पिता ने पीड़िता को 7 जुलाई 2018 को दोपहर करीब 1 बजे घरेलू सामान लाने के लिए दामजीपुरा बाजार भेजा था। पीड़िता बाजार से घर वापस नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसे आसपास के गांव एवं रिश्तेदारी में तलाश किया। इन सबके बावजूद पीड़िता का कोई पता नहीं चला। इस पर पीड़िता के पिता ने थाना मोहदा में पीड़िता के गुम होने की सूचना दी और अभियुक्त प्रवीण द्वारा पीड़िता को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने का संदेह व्यक्त किया। पीड़िता के पिता की सूचना के आधार पर थाना मोहदा में अभियुक्त प्रवीण के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

फरवरी माह में किया दस्तयाब

अन्वेषण के दौरान 8 फरवरी 19 को थाना मोहदा में पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पूछताछ करने पर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दामजीपुरा बाजार में उसे अभियुक्त प्रवीण मिला था। अभियुक्त प्रवीण ने उससे शादी करने और उसके साथ भाग चलने के लिए कहा था। वह प्रवीण की बातों में आ गई। वह प्रवीण के साथ उसके मामा के घर चली गयी थी। वे वहां पर 5-6 दिन रुके। इस दौरान उन्होंने प्रेम सम्बन्ध बनाये थे। इसके बाद वे दोनों अकोला गये थे। वहां पर एक सप्ताह तक दादाजी कंपनी के क्वार्टर में रहे। वहां पर प्रवीण ने एक किसान के यहां पर हम्माली का काम किया था। उसके बाद वे दोनों ग्राम-खिड़कीवाला, जिला हरदा में एक किसान के घर टप्पर पर रुके थे। वहां पर भी प्रवीण ने एक माह तक कृषि कार्य किया। इसके बाद वे लोग टेमरनी के पास ग्राम-डोलरिया में किसान के यहां खेत पर बने घर पर रुके थे। वहां उन्होंने हरदा कोर्ट में स्टाम्प पर शादी का कागज तैयार कराकर शादी की थी। तत्पश्चात वे जिला हरदा के ग्राम गोंगिया के शंकर पटेल के खेत के टप्पर पर रुके थे। इस अवधि के दौरान प्रवीण ने उसके साथ संबंध बनाए थे।

न्यायालय में सिद्ध किया अपराध

प्रकरण का विचारण अपर सत्र न्यायालय, भैंसदेही द्वारा किया गया। अभियोजन ने मामले को संदेह से परे प्रमाणित किया। अभियोजन के तर्कों से सहमत होते हुए न्यायालय ने अभियोजन मामले को संदेह से परे प्रमाणित मानकर आरोपी प्रवीण कास्देकरको दंडित किया है।

Views Today: 2

Total Views: 126

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!