अरविंद केजरीवाल,अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज, 2 जून को करना होगा सरेंडर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर नई दिल्ली:-सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत 7 बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा, जब उन्हें एक बार फिर तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्टरजिस्ट्री ने अंतरिम जमानत को सात दिन बढ़ाने की मांग वाली याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। रजिस्ट्री ने कहा कि केजरीवाल को जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने की आजादी है।

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने केजरीवालको गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 10 जून को केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी, जो 1 जून को समाप्त हो रही है।

बता दें, केजरीवाल की याचिका 28 मई, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखी गई थी, लेकिन बेंच ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए सीजेआई के पास जाने को कहा था।

Views Today: 2

Total Views: 252

Leave a Reply

error: Content is protected !!