अनोखा तीर सागर:-पिछले दिनों खुरई के बरौदिया नोनागिर में हुई युवक की हत्या और शव लेकर जा रही उसकी भतीजी की एंबुलेंस से गिरने से मौत के बाद मुखयमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार सुबह बरौदिया नोनागिर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 8 लाख 25 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की है। इसके अलावा बरौदिया नोनागिर में पुलिस चौकी खोलने और पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार के पास सीएम करीब आधे घंटे तक बैठे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से सारे घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोपितों पर सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
सागर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “राज्य की सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। यहां बार-बार घटना हो रही है, निश्चित रूप से इस गांव में पुलिस चौकी का इंतजाम किया जाएगा… मैं दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हूं… हम निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। मैं
मुख्यमंत्री करीब नौ बजे गांव में बने हैलीपेड पर उतरे, जहां उनके साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री व विधायक भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बीना विधायक निर्मला सप्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। करीब साढ़े नौ बजे सीएम मोहन यादव हेलीकाप्टर से जबलपुर के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सर्वप्रथम मृत अंजना अहिरवार के घर पहुंचे और उनके स्वजन से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद उन्होंने अंजना अहिरवार के चाचा मृत राजेंद्र अहिरवार के स्वजन से मुलाकात की। तत्पश्चात सीएम राजेंद्र अहिरवार की हत्या के आरोपित पप्पू रजक घर भी गए और उनके स्वजन से मुलाकात की। पप्पू रजक का भोपाल के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़ित परिवार ने जताया असंतोष
पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया। उन्होंने सीएम को बताया कि देवेंद्र अहिरवार की हत्या के मामले में शामिल सभी आरोपितों के नाम पुलिस ने एफआइआर दर्ज नहीं की है। वहीं अंजना की मौत के मामले में भी जांच की मांग की। आरोपितों के मकान जमींदोज करने की मांग की गई। मख्यमंत्री ने तत्काल ही मृतक राजेंद्र अहिरवार के परिवार को 8 लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आधी राशि 4 लाख 12 हजार 500 बैंक खाते में जमा होगी। शेष आधी राशि चालान प्रस्तुत होने पर देने का आदेश जारी किया।
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा आरोप
इस दौरान प्रदेश के पूर्व मंत्री व खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बरोदिया नोनागिर की युवती अंजना अहिरवार की मौत के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच होगी। पुलिस मालूम करेगी कि शव वाहन में उसकी किस किससे बात हो रही थी। वह कौन था, जिसने उसे शव वाहन से कूदने के लिए उकसाया। आगे विधायक सिंह बोले कि इस पूरे षड्यंत्र में कांग्रेसी शामिल है। आपराधिक प्रवृत्ति के युवक इमरान पर भी कार्रवाई होगी। राजेंद्र अहिरवार की हत्या में वह अहम किरदार है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शनिवार को बरौदिया नोनागिर निवासी राजेंद्र अहिरवार का गांव में पप्पू रजक व अन्य ग्रामीणों से विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल राजेंद्र की मौत हो गई थी। दूसरे दिन राजेंद्र के शव को सागर से बरौदिया नोनागिर लेकर जा रही उसकी भतीजी अंजना अहिरवार की एंबुलेंस से गिरकर मौत हो गई थी। अंजना के भाई लालू की भी पिछले साल गांव में हुए विवाद के बाद हत्या कर दी गई थी।
मृतका के अंतिम संस्कार में शामिल हुए दिग्विजय
हाल में ही हुए घटनाक्रम के बाद सोमवार को अंजना के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह शामिल हुए थे, जबकि दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीते पटवारी ने भी बरौदिया नोनागिर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने पीड़ित परिवार के स्वजन की राहुल गांधी से फोन पर बात भी करवाई थी। गांव में विवाद के बाद फिलहाल शांति है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
कांग्रेस न करे राजनीति
पीड़ित परिवार के यहां कांग्रेस नेताओं के आने पर सीएम ने कहा कि यह गांव का मामला है। कांग्रेस को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। प्रशासन पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील है। यथासंभव हर मदद दी जाएगी। गांव में शांति बने रहे, इसलिए यहां पर पुलिस व्यवस्था के लिए चौकी खोली जाएगी।
प्रियंका ने इंटरनेट मीडिया पर दी प्रतिक्रिया
Views Today: 2
Total Views: 346

