Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

30 दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

1 min read
Text Size:


हरदा-
 कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में 30 दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये है। कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में 1 से 30 जून तक मशरूम प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना है। इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण के लिये इच्छुक प्रशिक्षणार्थी आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण के लिये 20 सीटें निर्धारित की गई है। परिक्षा उत्तीर्ण के बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी के लिये कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में वैज्ञानिक पादप संरक्षण डॉ. ओ पी भारती के मोबाइल नम्बर 9713579386 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply