युवक पर चाकू से हमला

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेड़ी में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया है। जिससे ब्रजेश पिता मुंशी कोरकू के गले मे गम्भीर चोट आई है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने घर मे सो रहा था। इस दौरान गांव के लोकेश मोरी ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। हंडिया थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 का मामला दर्ज किया है। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया है।

300 Views

Leave a Reply