Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

अघौषित विद्युत कटौती का समाधान करने

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विद्युत प्रदाय की व्यवस्था के संबंध में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की। बताया कि विगत लंबे समय से हरदा जिले में विद्युत विभाग की मनमानी के चलते बहुत ही अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान की भीषण गर्मी में जनता को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रतिदिन किसी न किसी क्षेत्र में मेंटेनेंस के नाम पर घंटो इस भीषण गर्मी में कटौती की जा रही है। लाखों रुपए मेंटेनेंस में खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद प्रतिदिन दिन में कई बार कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है, जो कि विद्युत विभाग के मेंटेनेंस पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रही है। विद्युत व्यवस्था सुचारू हो उसे हेतु जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने कलेक्टर को कुछ सुझाव दिए जो उपरोक्त अनुसार है। हरदा शहर में विद्युत सुधार कार्य में जाने वाली टीम की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि एक ही समय में जब कई जगह फाल्ट आता है तो विद्युत आपूर्ति शीघ्र ही सुचारु हो सके। हरदा शहर की सीमा में काफी वृद्धि हो चुकी है। नई नई कॉलोनियों का निर्माण होने के चलते विद्युत विभाग के अलग-अलग जोन बनाकर कार्यालय खोले जाएं, ताकि उक्त जोन की विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल मैदानी अमला सुधार कार्य कर सके। हरदा शहर में जितने भी ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं वह सभी काफी पुराने हैं, जबकि वर्तमान में उक्त ट्रांसफार्मर के ऊपर क्षमता से अधिक लोड है जिसके चलते भी बार-बार विद्युत लाइन में फाल्ट आ रहे हैं। उक्त ट्रांसफार्मर पर वास्तविक लोड की गणना कर बड़ी हुई क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएं ताकि लोड बढ़ने पर लाइन में बार-बार फाल्ट नहीं आए। वर्तमान में मैदानी अमले के पास संसाधनों की काफी कमी है। उसमें फाल्ट आने पर बदलने के लिए केवल तथा और भी अन्य सामान उपलब्ध नहीं रहते हैं उसे भी तत्काल उपलब्ध करवाया जाए। जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र ही स्थानीय शिकायत नंबर जारी कर कॉल सेंटर शुरू करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व पार्षद इकबाल अहमद, जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव मौजूद रहे।

266 Views
What do you think?

Leave a Reply