Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

आईटीआई में प्रवेश के लिए कराएं पंजीयन  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कौशल विकास संचालनालय अंतर्गत हरदा जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से स्वयं अथवा एमपी ऑनलाईन के अधिकृत सहायता केन्द्रों व एमपी ऑनलाईन के मध्यप्रदेश में स्थित किसी भी कियोस्क से पोर्टल के माध्यम से 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी च्वाईस फिलिंग 27 मई से प्रारंभ होगी। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि शासकीय आई.टी.आई में प्रवेश के लिए एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर रजिस्टेशन अनिवार्य हैं, रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही च्वाईस फिलिंग की प्रक्रिया होगी। सभी इच्छुक आवेदक अंतिम तिथी 10 जून से पूर्व ही पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन अपनी 10वीं की अंकसूची के अनुसार ही करें।

199 Views
What do you think?

Leave a Reply