Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने की कृषि, उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की समीक्षा  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार शाम को उप संचालक कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी, पशुपालन व मछली पालन विभाग की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, उपसंचालक कृषि संजय यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि आगामी कृषि मौसम के लिए रासायनिक उर्वरक और बीज की आपूर्ति के लिए अभी से तैयारी कर लें और इस संबंध में अपने वरिष्ठ कार्यालयों से पत्र व्यवहार कर खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें, ताकि किसानों को समस्या ना हो। उन्होंने बीज की गुणवत्ता परीक्षण के लिए समय-समय पर सैंपल लेकर उनकी जांच प्रयोगशाला में कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि खेती की उन्नत तकनीक तथा उन्नत कृषि यंत्रों का व्यापक प्रचार प्रसार करें, ताकि किसान इनका उपयोग करें और अपना उत्पादन बढ़ाकर आय बढ़ा सकें। उन्होंने किसानों को खेतों में नरवाई ना जलाने के लिए प्रेरित करने हेतु समय-समय पर नरवाई प्रबंधन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय के प्रभारी अधिकारी को कस्टम हायरिंग सेंटर के प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया, ताकि किसान रियायती दर पर खेती में काम आने वाले उन्नत कृषि यंत्र किराए पर ले सकें। उन्होंने उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ.एसके त्रिपाठी से पशुधन बीमा, गौशालाओं के संचालन, पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली।

181 Views
What do you think?

Leave a Reply