Skip to content
Friday, 30 October 2026
उज्जैन

बिजली कंपनी ने शुरू किए काल सेंटर, 24 घंटे होगा शिकायतों का निराकरण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर उज्जैन:-विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के निराकरण के लिए शहरवासी अब 24 घंटे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए जाेन कार्यालयों पर काल सेंटर की स्थापना की है। बता दें भीषण गर्मी में लोग बिजली गुल होने से ज्यादा शिकायतों का निराकरण नहीं होने से परेशान थे। लोगों की समस्या का देखते हुए कंपनी ने काल सेंटर स्थापित किए हैं।

पूर्व शहर संभाग के कार्यपालन यंत्री जयेंद्र ठाकुर ने बताया उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण बिजली कंपनी की प्राथमिकता है। विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के लिए व्यक्ति को केंद्रीय काल सेंटर नं.1912 पर तुरंत काल करना चाहिए। गर्मी के दिनों में इस स्थाई काल सेंटर के अलावा भी प्रत्येक जोन कार्यालय पर काल सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इन सेंटरों पर 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में आउटसोर्स कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।]

पूर्व शहर संभाग जोन कार्यालय

-महानंदा नगर जोन : 0734-2920115

-महाश्वेता नगर जोन : 0734-2920113

-कियोस्क जोन : 0734- 2920112

-मक्सीरोड जोन : 0734-2920118

पश्चिम शहर संभाग जोन कार्यालय

-वल्लभ नगर जोन-0734- 2990745

-खेड़ापति जोन-0734-2990748

-नईसड़क जोन-0734-299046

-छत्रीचौक जोन-0734-2990751

-कार्तिकमेला जोन-0734-2990749

223 Views
What do you think?

Leave a Reply