Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ एक युवक पर दो साल से निकाह का झांसा देकर रेप का आरोप लगा है। पीड़िता ने महिला थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम चारुवा में रहने वाला आरोपी रफीक पिता अब्दुल मजीद खान 28 साल उसके साथ उसकी मर्जी के बिना दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसके माता पिता नही है। जिसके चलते वह सिलाई का काम करके अपना जीवन-यापन कर रही है। उसके चाचा चारुवा में रहते है, इस दौरान उसका वहां आना जाना था। इस दौरान उसकी आरोपी रफीक से उसकी पहचान हो गई। उसके बाद वह उसके घर आया जाना करने लगा और पीड़िता से बोला कि वह उसके साथ शादी करेगा ओर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने आरोपी से निकाह करने की बात कही तो उसने उसे दिव्यांग होने के चलते निकाह करने के लिए मना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रफीक ने उसके साथ गत 7 फरवरी को दुष्कर्म करने के बाद यह बात किसी को बताने पर जान से मारने एवं समाज में बदनाम करने को धमकी दी गई। महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रफीक के खिलाफ धारा 376(2) एन व 506 का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने में प्रधान आरक्षक परमजीत रघुवंशी, महिला आरक्षक कायनात खान, आरक्षक योगेश यादव एवं देवेंद्र रघुवंशी ने अहम भूमिका निभाई।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply