अनोखा तीर रतलाम:-बरबड़ रोड स्थित सात फीट गहरे डाल्फिन स्वीमिंग पूल में 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब युवक पूल में तैरते हुए बाहर निकल रहा था। इस दौरान बाहर से स्वीमिंग पूल में कूद रहे दोस्त के पैर से मुंह पर ठोकर लगने से युवक पूल में जा गिरा और फिर बाहर नहीं आ पाया।कुछ देर बाद युवक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
स्वीमिंग पूल में डूबने से यूपी के युवक की मौत, बाहर निकलते समय दोस्त के पैर की ठोकर लगने से हादसा

Text Size:
252 Views
What do you think?






