Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

१५ जून से 2 दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण वेलफेयर सोसायटी आगामी 15 और 16 जून को दो दिवसीय युवक-युवती एवं अभिभावक परिचय सम्मेलन तथा विप्रमार्ट-2 का आयोजन करने जा रही है। इसी की रूपरेखा तय करने के लिये शनिवार को देर शाम एक निजी होटल में सोसायटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोसायटी के पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर अगले महिने आयोजित सम्मेलन को लेकर संयुक्त विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव भी साझा किए। सर्व ब्राह्मण वेलफेयर सोसायटी के सचिव उदय बेलापुरकर ने बताया कि युवक-युवती एवं अभिभावक परिचय सम्मेलन तथा विप्रमार्ट-2 का उद्देश्य ब्राह्मण समाज की विभिन्न गौत्रों का एक स्थान पर समागम एवं विप्रमार्ट के माध्यम से समाज के उद्यमी, व्यवसायी तथा हस्त निर्मित उत्पादों को लेकर प्रयासरत समाज के महिला-पुरूष व युवाओं को एक बेहतर मंच मुहैया कराना है, ताकि वे अपने व्यवसाय को नई ऊंचाई प्रदान कर सकें। साथ ही अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम करे।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply