Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

किसानों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खिरकिया/हरदा। बीते दो दिनों से ग्राम बावड़िया व पहटकला के किसान ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिए टेल एरिया में पानी नही मिलने से नाराज धरने पर बैठे है। धरने के दूसरे दिन शनिवार दोपहर को किसानों ने सूखी नहर के बीच अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर उनके खेतों तक पानी लाने के लिए माचक उपनहर में 115 के गेज से पानी छोड़े जाने की मांग की है। माचक नहर पर चल रहे धरने के दूसरे दिन 6 गांव के किसान धरना स्थल पर उपस्थित रहे। मांग पूरी नहीं होने पर आक्रोशित किसानों ने धरना स्थल पर जमकर नारे लगाए। इस बीच एसडीम संजीव नागू ने किसानों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा की। किसानों ने बताया हमारी फसल बर्बाद हो रही है, लेकिन हमें पानी नहीं मिल रहा है। जिस पर एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि मैं 5 दिन आपको रेगुलर पानी दिलवाने की पूरी कोशिश करूंगा। जिस पर किसानों ने सहमति जताई। किसानों ने मांग की है कि हमें 5 दिन रेगुलर पानी दिया जाए। धरना स्थल पर आक्रोशित किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान शंकर सोलंकी, राहुल चौहान, राहुल मुकदम, संजय सिंह राजपूत, शिवदान सिंह सोलंकी, रामनिवास पटेल, राहुल राठौर, गोविंद पटेल, रामपाल चावड़ा, बलवंत सिंह कलम, रवि कलम, राजेंद्र सिंह सावनेर, पदम सिंह, मंगल सिंह सावनेर, मुकेश चौहान, राधेश्याम कलाम, अनार सिंह बसाले, उमेद पटेल, सुनील गुर्जर, दीपक बांके, विक्रम सिंह पटेल, कैलाश गुर्जर, गणेश चावड़ा, चैन सिंह भीराला, बबलू ठाकुर, मेहुल चौहान आदि उपस्थित थे।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply